आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

मुम्बई के आर्य जंगल को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

गाजियाबाद। देश के शहरी इलाकों में जंगलों पर मंडरा रहे खतरों के मद्देनजर युवा पीढ़ी अब जागृत हो चुकी है। जिस तरह से मुम्बई के आर्य जंगल को मुद्दा बनाकर दिल्ली-एनसीआर के वसुंधरा में जनजागरूकता प्रदर्शन किया गया, वह अपने आप में बड़ी बात है। 

गत दिनों वसुन्धरा सेक्टर 17 में आर्य जंगल मुंबई को संरक्षण देने हेतु विविद पेटल्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के द्वारा एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका संचालन अक्षधा सिंह के द्वारा किया गया।
 इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने छोटी छोटी तख्तियों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिखकर सड़कों पर मार्च किया, ताकि आर्य जंगल मुम्बई के बहाने पूरे देश में जंगल संरक्षण के मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया जाए। 

इस मौके पर अक्षधा सिंह ने कहा कि सवाल केवल आर्य जंगल, मुम्बई को संरक्षित करने का नहीं है, बल्कि नगरों-महानगरों में कंक्रीट के जंगल उगाने के लिए पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है, वह चिंता की बात है। हम जितने भी वृक्ष काटें, उनसे ज्यादा लगाने की जरूरत है। हमारा संगठन इस मुद्दे पर जनजागरूकता पैदा करके पर्यावरण संरक्षण में अपना अहम योगदान दे रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया