Posts

भारत जोड़ो यात्रा के लिए आंध्र प्रदेश की प्रभारी बनाई गई डॉली शर्मा

Image
भारत जोड़ो यात्रा के लिए आंध्र प्रदेश की प्रभारी बनाई गई डॉली शर्मा गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉली शर्मा को भारत जोड़ो यात्रा के सफल संचालन के लिए आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी एआईसीसी सदस्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने अपने कार्यालय द्वारा जारी एक परिपत्र में दी है। उन्होंने लिखा है कि संबंधित राज्यों में भारत जोड़ी यात्रा की मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए आपकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है, जहां से यह ऐतिहासिक यात्रा प्रारम्भ की जाएगी।  उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा एक घटना नहीं है, बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाने के लिए एक आंदोलन है, जो आज देश में व्याप्त कई बुराइयों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पार्टी और नेतृत्व को आपसे बहुत उम्मीदें और अपार विश्वास है। इसलिए आप भारत के लोगों के बीच यात्रा की भावना का प्रचार करें। गौरतलब है कि डॉली शर्मा के साथ पंखुड़ी पाठक और इंशान त्यागी को भी समन्वयक पद

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया

Image
बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 54 वसुंधरा से पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विनित त्यागी ने भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने बताया कि श्री चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पश्चिमी उत्तरप्रदेश के साथ साथ पूरे राज्य में बीजेपी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया

Image
पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा गत दिनों कौशांबी में डॉक्टर स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद, पूर्व  राष्ट्रपति के नाम पर समर्पित कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क में दुब घास लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्षद गोयल ने बताया कि पार्क की चहारदीवारी कराई गई है, पैदल टहलने के लिए फुटपाथ बनवाया गया है और पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य करवाया गया है ताकि पार्क में हरियाली बनी रहे। इसी क्रम में पार्क में घास लगाई जा रही है। समाजसेवी जे के शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर धीरेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, तरुण जैन, अजीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, श्याम सुंदर सिंह सहित  निवासियों उपस्थित रहे। फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा  कौशांबी में डॉक्टर स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद, पूर्व  राष्ट्रपति के नाम पर समर्पित कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क म

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

Image
पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने पार्क में दुब घास लगवाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पार्षद गोयल ने बताया कि यह पार्क काफी समय से बदहाल स्थिति में था। इसलिए उनके द्वारा पार्क की  चहारदीवारी रेलिंग और चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया गया। फिर रंगाई पुताई कराई गई।  इसी क्रम में आज पार्क में घास लगाने के कार्य का शुभारंभ समाजसेवी देवेंद्र महाजन के द्वारा नारियल फोड़कर कराया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद पवन सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, नवीन उप्पल, अनुज अग्रवाल, डॉ गौरव बंसल, पवन कुमार, वाई के जैन, आहूजा, जसविंदर कौर, रीना गुप्ता, गीता सैनी, मधु शर्मा, शशि शर्मा, कविता मिश्रा, आशा रानी सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे। फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने पार्क में दुब घास लगवाने के कार्य का शुभारंभ करवाते हुए।

कांग्रेसियों ने तिरंगा को अपने खून से सींचा है: नरेंद्र भारद्वाज

Image
कांग्रेसियों ने तिरंगा को अपने खून से सींचा है: नरेंद्र भारद्वाज # तिरंगा की कीमत कांग्रेस जानती है: पूर्व महानगर अध्यक्ष # 2024 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनाने का संकल्प लें कांग्रेस जन, तन-मन-धन से पार्टी के लक्ष्य को पूरा करें: नरेंद्र भारद्वाज कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस, गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की कीमत कांग्रेस जानती है। कांग्रेसियों ने अपने खून से इसे सींचा है। हमारे लोगों ने देशहित में जो अभूतपूर्व त्याग और बलिदान प्रदर्शित किया है, वैसा उदाहरण अब नहीं मिलता। जो लोग विभिन्न जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस को कोसते हैं, वो सूरज को दीपक दिखलाने का दुस्साहस कर रहे हैं। ऐसे लोगों को करारा जवाब देने के लिए ही उन्होंने कांग्रेसियों को संकल्प दिलाया कि वर्ष 2024 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तन-मन-धन से जुट जाना है।  श्री भारद्वाज 76वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवासीय कैम्प कार्यालय, प्रह्ल

वार्ड नम्बर 89 में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली

Image
वार्ड नम्बर 89 में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली #विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड 89 में तिरंगा बाईक रैली को दिखाई हरी झंडी  # विधायक सुनील शर्मा, पार्षद मधु राजकुमार सिंह और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने रैली की अगुवाई की गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपूर्ण भारतवर्ष आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस उपलक्ष्य में पार्षद मधु सिंह के नेतृत्व में रविवार को वार्ड नम्बर 89 वैशाली में भव्य बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने तिरंगा फहराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ना और जागरूक करना है।  वहीं, पार्षद मधु राजकुमार सिंह ने कहा कि बरसात होती रही परंतु रैली में शामिल लोगों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने बाइक रैली के ऊपर पुष्प वर्षा करके उत्साहवर्धन किया और अनेक स्थानों पर व्यापारी भाइयों ने जलपान की व्यवस्था की। वार्ड नम्बर 89 का प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफ

जनकल्याण के ऐसे कई आयोजन करती रहती है उत्तराखंड धरोहर समिति

Image
जनकल्याण के ऐसे कई आयोजन करती रहती है उत्तराखंड धरोहर समिति  गाजियाबाद। संपूर्ण भारतवर्ष आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस उपलक्ष्य में सोमवार को वैशाली सेक्टर 5 कंपोजिट स्कूल में नि:शुल्क वैक्सीन कैंप उत्तराखंड धरोहर समिति के तत्वधान में लगाया गया। कैंप में वैक्सीन लगवाने का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया। संस्था ने लगभग 450 लोगों को वैक्सीन लगवाने का कार्य किया। यह संस्था काफी समय से जनकल्याण के कार्यों में उपस्थिति दर्ज कराती रही है।  उत्तराखंड धरोहर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा, हमारे स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि भाजपा नेता  राजकुमार सिंह वैक्सीनेशन कैंप में मुख्य रूप से सहयोगी रहे। हमारी संस्था के सभी पदाधिकारियों ने इस नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम का व्यवहार वैक्सीन कराने आए तमाम लोगों के साथ तथा आयोजकों के साथ मिलनसारिता भरा था। हमने डॉक्टर की टीम का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।  इस अवसर पर पदाधिकारीगण अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, महासचिव मदन विष्ट, स