पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने पार्क में दुब घास लगवाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पार्षद गोयल ने बताया कि यह पार्क काफी समय से बदहाल स्थिति में था। इसलिए उनके द्वारा पार्क की  चहारदीवारी रेलिंग और चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया गया। फिर रंगाई पुताई कराई गई। 

इसी क्रम में आज पार्क में घास लगाने के कार्य का शुभारंभ समाजसेवी देवेंद्र महाजन के द्वारा नारियल फोड़कर कराया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद पवन सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, नवीन उप्पल, अनुज अग्रवाल, डॉ गौरव बंसल, पवन कुमार, वाई के जैन, आहूजा, जसविंदर कौर, रीना गुप्ता, गीता सैनी, मधु शर्मा, शशि शर्मा, कविता मिश्रा, आशा रानी सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।

फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने पार्क में दुब घास लगवाने के कार्य का शुभारंभ करवाते हुए।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कालजयी रचना "काल-प्रेरणा" पुस्तक का अवलोकन किया, विषय वस्तु को सराहा