पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा गत दिनों कौशांबी में डॉक्टर स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद, पूर्व  राष्ट्रपति के नाम पर समर्पित कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क में दुब घास लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्षद गोयल ने बताया कि पार्क की चहारदीवारी कराई गई है, पैदल टहलने के लिए फुटपाथ बनवाया गया है और पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य करवाया गया है ताकि पार्क में हरियाली बनी रहे। इसी क्रम में पार्क में घास लगाई जा रही है। समाजसेवी जे के शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर धीरेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, तरुण जैन, अजीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, श्याम सुंदर सिंह सहित  निवासियों उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा  कौशांबी में डॉक्टर स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद, पूर्व  राष्ट्रपति के नाम पर समर्पित कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क में दुब घास लगाने के कार्य का शुभारंभ करवाते हुए।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया