Posts

वार्ड नम्बर 89 में सफाई कर्मचारियों को दिया गया इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा

Image
वार्ड नम्बर 89 में सफाई कर्मचारियों को दिया गया इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा # पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने अपने हाथों से सबको उपहार प्रदान किया गाजियाबाद । सोमवार को वार्ड नम्बर 89 अंतर्गत सेक्टर 5 वैशाली में पानी की टंकी वाले पार्क में स्थित सेवा केंद्र पर पुंडरीक फाउंडेशन के तत्वाधान में वार्ड के सफाई नायकों तथा सफाई सेवकों को इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा, आंवला एलोवेरा हेयर ऑयल, हैंड वॉस, तुलसी अर्क आदि नि:स्वार्थ भाव से वितरण किया गया। पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने अपने हाथों से सबको उपहार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से मुझे भी मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में बुलाया गया।  उन्होंने कहा कि यह संस्था काफी समय से समाज सेवा के कार्य कर रही है। मैं संस्था के संस्थापक वरुण सिंह पुंडीर और उनके सहयोगियों को शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि यह संस्था भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर रहे। इस अवसर पर वसुंधरा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा नेता कमल सिंह चौहान, समाजसेवी मनोज चौहान, सफाई नायक संदीप जादौन, सफाई नायक सागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...

वार्ड नम्बर 87 में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

Image
वार्ड नम्बर 87 में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया गाजियाबाद। भारत विकास परिषद, संकल्प शाखा, इंद्रापुरम व वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी के सौजन्य से कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। वैक्सीनेशन कैंप सुबह 10 बजे से 2:00 बजे दोपहर दिन तक इंद्रप्रस्थ चैरिटेबल डिस्पेंसरी, इंद्रापुरम में लगाया गया।  इस मौके पर बीजेपी नेता सलेक त्यागी ने कहा कि वैक्सीनेशन लगवाने का कार्य सभी के परिवार को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के लिए है। इसलिए सभी को वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज भी लगाई गई। क्योंकि भारत को कोविड बीमारी मुक्त बनाना ही सरकार का लक्ष्य है कैम्प में सलेक चंद त्यागी, भारत विकास परिषद इन्द्रापुरम संकल्प शाखा के संरक्षक अनिल भारद्वाज, सचिव जया श्रीवास्तव, अंजना रंजन, मेडिकल स्टाफ करुणा राय, डॉक्टर जी बेन, डॉक्टर कांत, प्रदीप उनयाल ने उपस्थित रहकर सक्रियता के साथ कैंप को सफल बनाया। नवनीत मित्तल, जय नारायण, अनिल जैन, सत्य प्रकाश, अमित शर्मा, ममता तिवारी, तृप्ति त्रिपाठी, पूनम बंसल, अनीता चौहान, अनीता गोयल एवं प्रिया विश्वास का भी सहयोग र...

पार्षद मनोज गोयल के सहयोग से निःशुल्क टीकाकरण कैम्प आयोजित

Image
पार्षद मनोज गोयल के सहयोग से निःशुल्क टीकाकरण कैम्प आयोजित गाजियाबाद। रविवार को कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयास से एवं कौशाम्बी निगम पार्षद मनोज गोयल के सहयोग से प्रधानमंत्री, भारत सरकार और मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कोरोना से बचाव के लिए नि:शुल्क वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन कौशाम्बी स्थित होप फिजियोथेरेपी सेंटर में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कौशाम्बी निगम पार्षद मनोज गोयल, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा, कनक राय, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, सेठ मुरारी लाल, समाज सेवी शिवराज सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, नीलांश गुप्ता, कौशाम्बी वेलफेयर के संरक्षक सुधीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुलशन सदाना, महामंत्री सोभा रानी बर्णवाल, पूजा मेहरा, रेणु मल्होत्रा, अर्चना गर्ग, जस प्रदीप गर्ग, पवन मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में कौशाम्बी निवासी मौजूद रहे।

पार्षद मनोज गोयल ने आईपीएस शालिनी को 100 तिरंगे झंडे दिए

Image
पार्षद मनोज गोयल ने आईपीएस शालिनी को 100 तिरंगे झंडे दिए गाजियाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। सोमवार को इसी   अभियान के तहत पार्षद मनोज गोयल द्वारा 41वीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट आईपीएस अफसर शालिनी  को 100 झंडे प्रदान किए। इस अवसर पर सीओ अलका धर्मराज, पीएसी स्कूल की प्रिंसिपल श्री तिवारी, भाजपा नेता अवधेश कटिहार उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप पहुंचे निगम पार्षद मनोज गोयल के घर, 13-15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान की रणनीति की समीक्षा की

Image
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप पहुंचे निगम पार्षद मनोज गोयल के घर # 13-15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान की रणनीति की समीक्षा की गाजियाबाद। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप कौशांबी और वैशाली के निगम पार्षद मनोज गोयल के आवास पर आए। इस दौरान उन्होंने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम की चर्चा की। इसी क्रम में पार्षद मनोज गोयल द्वारा बताया गया कि वार्ड में 5000 मकानों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, ओबीसी मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, राम कुमार गोयल, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, समाजसेवी दीपक गुप्ता, अजीत नारंग, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, विमला भट्ट, ज्योति वर्मा, एसपी तिवारी, के एल शर्मा, श्यामवीर भदोरिया, दुष्यंत गौतम आदि उपस्थित रहे।

वैशाली सेक्टर 6 में आरडब्ल्यूए कोर कमिटी के सहयोग से हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया

Image
वैशाली सेक्टर 6 में आरडब्ल्यूए कोर कमिटी के सहयोग से  हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर 6 में पहली बार सोमवार को हरियाली तीज का आयोजन आरडब्ल्यूए कोर कमिटी के सहयोग से भव्यता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सेक्टर के महिलाओं ने भव्य कार्यक्रम की छंटा प्रस्तुत किया। झूला झूलती महिलाओं के मुख की आभा से आभामंडल ज्योतिर्मय हो उठा।  इस आभा बिखेरती कार्यक्रम में खान पान हेतु स्टॉल के साथ विभिन्न कार्यक्रम म्यूजिकल चेयर, डांस, गायन इत्यादि द्वारा सेक्टर की महिलाओं ने चार चांद लगा दिया। आयोजन को सफल बनाने वाली महिलाओं में मुख्यतः  उषा, साक्षी, दीपिका, शिखा, शिवानी, अलका, नीता, मणि का योगदान सर्वश्रेष्ठ रहा। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।

पार्षद मनोज गोयल ने एक्सप्रेस ग्रीन वैशाली सेक्टर एक के लोगों को बूस्टर डोज लगवाया

Image
पार्षद मनोज गोयल ने एक्सप्रेस ग्रीन वैशाली सेक्टर एक के लोगों को बूस्टर डोज लगवाया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल और एक्सप्रेस ग्रीन वैशाली सेक्टर 1 आरडब्ल्यू के सहयोग से कोविड-19  वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिस दौरान 12 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों को क कोविड 19 की वैक्सीन लगाई गई। अधिकतर लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। सोसाइटी के 270 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।  प्राथमिक चिकित्सा केंद्र प्रबंधक डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम पवित्रा, गौरी, महावीर, कनक राय ने इस कार्य में सहयोग किया। आरडब्ल्यू के अध्यक्ष सुनील गुप्ता,  समाजसेवी प्रवीण महेश्वरी, भाजपा नेता अवधेश कटियार, शिव प्रकाश चौहान, शैलेंद्र गर्ग, हेमंत गोदानी, मोहित शर्मा, अमित नैनवाल, इंदु भूषण त्यागी, ब्रिज बिहार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री ममता त्रिपाठी, राकेश भाटी सहित अन्य व्यक्तियों ने इस कार्य में सहयोग किया।