वैशाली सेक्टर 6 में आरडब्ल्यूए कोर कमिटी के सहयोग से हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया

वैशाली सेक्टर 6 में आरडब्ल्यूए कोर कमिटी के सहयोग से हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर 6 में पहली बार सोमवार को हरियाली तीज का आयोजन आरडब्ल्यूए कोर कमिटी के सहयोग से भव्यता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सेक्टर के महिलाओं ने भव्य कार्यक्रम की छंटा प्रस्तुत किया। झूला झूलती महिलाओं के मुख की आभा से आभामंडल ज्योतिर्मय हो उठा। 

इस आभा बिखेरती कार्यक्रम में खान पान हेतु स्टॉल के साथ विभिन्न कार्यक्रम म्यूजिकल चेयर, डांस, गायन इत्यादि द्वारा सेक्टर की महिलाओं ने चार चांद लगा दिया। आयोजन को सफल बनाने वाली महिलाओं में मुख्यतः  उषा, साक्षी, दीपिका, शिखा, शिवानी, अलका, नीता, मणि का योगदान सर्वश्रेष्ठ रहा। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया