एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का नारा दिया था डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने, बीजेपी ने किया सपना साकार

एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का नारा दिया था डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने, बीजेपी ने किया सपना साकार

@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद

देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, भारत को 'एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान' का मंत्र देने वाले, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाले, महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को गुरुवार को बलिदान दिवस के रुप मनाया गया। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजकुमार सिंह के कार्यालय पर आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनका यशोगान किया।

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष कमल सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, मंडल मंत्री शुक्ला दास, बूथ अध्यक्ष मोहित कपूर, अंजलि ज्वेल, सविता गुसाईं, सीमा सक्सेना, अनिल गुप्ता, अनिकेत सेन, भीम भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा कृष्णा बिल्डिंग के पास वाले पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया