वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह के नेतृत्व में 150 पौधे लगाए गए

वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह के नेतृत्व में 150 पौधे लगाए गए

# बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने लोगों ने घर-घर, व्यक्ति व्यक्ति के नाम पर पौधे लगाने व उनकी देखरेख करने का आह्वान किया

@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद

शनिवार को वार्ड नम्बर 89 अंतर्गत वैशाली सेक्टर 5 स्थित कामना शिव मंदिर पार्क के अलावा पूरे वार्ड में लगभग 150 पौधों का रोपण निगम पार्षद मधु सिंह और बीजेपी नेता राजकुमार सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ किया गया। इस अवसर पर पार्षद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने की योजना के अंतर्गत हमारे नेतृत्व में वार्ड नम्बर 89 में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पार्षद मधु सिंह के साथ वृक्षारोपण के साथ-साथ पेड़-पौधों को बचाने तथा उनकी देखरेख का संकल्प लिया।

इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक मिशन, अवसर के तहत अपने बच्चों के जन्म दिवस तथा अन्य खुशी के मौके पर एक पौधा अपने घर के सामने, आस पड़ोस में पड़ी खाली जगह पर लगाने का कार्य करना चाहिए। जिससे  पर्यावरण तो शुद्ध होगा ही, उसके साथ जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होगा उसी तरह से वह पौधा भी बड़ा होगा, और जब पौधा वृक्ष में तब्दील हो जाएगातब बच्चा भी जवान हो जाएगा। इससे आपको और आपके बच्चे को गर्व और परम सुख की प्राप्ति होगी। आपने पर्यावरण जनजीवन के लिए नेक कार्य किया। इसलिए मेरा वार्ड के प्रत्येक नागरिकों से अनुरोध है कि आप अपने नाम का, अपने बच्चों के नाम का एक पौधा अपने घर के बाहर अवश्य लगाएं।

फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 89 में वृक्षारोपण करते हुए निगम पार्षद मधु सिंह व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विदेश संपर्क विभाग संयोजक व भाजपा नेता राजीव शर्मा, वार्ड सचिव गीता भाटी, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, मंडल मंत्री शुक्ला दास, बूथ अध्यक्ष भाई कुमार संजय सिंह, बहन सविता गुसाईं, बहन सुनीता रावत, भाई महेंद्र सिंह, दियोपा भाई, चंदन सिंह नेगी, भाई पुष्पेंद्र जैन, भाई किरणपाल सिंह, भाई सुभाष चौधरी गंगाराम, उधान सुपरवाइजर राजवीर सिंह, सागर, संदीप जादौन आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कालजयी रचना "काल-प्रेरणा" पुस्तक का अवलोकन किया, विषय वस्तु को सराहा