वार्ड नम्बर 89 स्थित कंपोजिट स्कूल सेक्टर 5 वैशाली में निगम पार्षद मधु सिंह व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने वृक्षारोपण किया
वार्ड नम्बर 89 स्थित कंपोजिट स्कूल सेक्टर 5 वैशाली में निगम पार्षद मधु सिंह व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने वृक्षारोपण किया
@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद
मंगलवार को वार्ड नम्बर 89 स्थित कंपोजिट स्कूल सेक्टर 5 वैशाली में निगम पार्षद मधु सिंह और बीजेपी नेता पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम किया गया। इसके अंतर्गत फलदार व छायादार वृक्षों, जैसे- आम, अमरूद, बेल आदि के पौधे लगाए गए।
7
पार्षद मधु सिंह ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत स्कूल में बच्चों को वृक्षारोपण के बारे में जागरूक किया गया और उसके महत्व के बारे में समझाया गया। जिसके बाद सभी बच्चों व वहां उपस्थित लोगों ने पौधों के पालन पोषण का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment