वार्ड नम्बर 89 में हरियाली अमावस्या पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने किया वृक्षारोपण

वार्ड नम्बर 89 में हरियाली अमावस्या पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने किया वृक्षारोपण

# पार्षद प्रतिनिधि ने 200 पौधे लगवाए और उनकी देखभाल का संकल्प दिलवाया

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी के प्रतिनिधि व बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने शुक्रवार को हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर शहीद स्वप्निल पार्क सेक्टर 5 वैशाली में वार्ड के वरिष्ठ व विशिष्ट नागरिकों तथा समाजसेवियों के साथ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि चूंकि आज का दिन वृक्षारोपण के लिए बेहद शुभ होता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण किया गया।

 इस अवसर पर लगभग 200 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही यहां उपस्थित सभी लोगों ने पौधे लगाने के साथ-साथ पौधों के पालन-पोषण और देखरेख का संकल्प बी लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग सिर्फ न्यूज़ पेपर में खबर छपवाने के लिए वृक्षारोपण करते हैं, उनसे मेरा अनुरोध है और ऐसे तमाम लोगों से जो पौधे लगाकर छोड़ देते हैं और उनकी देखरेख नहीं करते हैं, उनसे निवेदन है कि अगर पौधे लगा रहे हैं तो उनके रखरखाव और पालन पोषण का संकल्प अवश्य लें। अगर वार्ड 89 में किसी व्यक्ति को वृक्षारोपण करना है और उनकी देखरेख और पालन पोषण का संकल्प लेना है तो पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कालजयी रचना "काल-प्रेरणा" पुस्तक का अवलोकन किया, विषय वस्तु को सराहा