वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया

वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया

# पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समेत जनता ने भी कार्यक्रम को सुनने में दिखाई दिलचस्पी

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 में निगम पार्षद मधु राजकुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्षद कार्यालय, सेक्टर 5 वैशाली पर कराया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु एकत्रित हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात को ध्यानपूर्वक अनुश्रवण किया और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्न पर चलने की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वसुंधरा मंडल प्रभारी बब्बल यादव, वसुंधरा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, महानगर मंत्री संजीव झा, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, महामंत्री अजीत सिंह, महामंत्री कांति त्यागी, महामंत्री अभिषेक पंडित, मंडल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सेंगर, वसुंधरा मंडल उपाध्यक्ष कमल सिंह चौहान, वार्ड सचिव गीता भाटी, सेक्टर संयोजक संदीप मिश्रा, बूथ अध्यक्ष मोहित कपूर, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, बूथ अध्यक्ष परशुराम, बूथ अध्यक्ष आत्माराम सचान, बूथ अध्यक्ष वरुण सिंह, समाजसेवी भाई मनोज चौहान, बूथ अध्यक्ष खेम सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष संजय सिंह, संदीप शर्मा, अजीत, भीम अनिकेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मां आद्यशक्ति मित्र मंडल की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन हुआ

वैशाली सेक्टर 6 में आरडब्ल्यूए कोर कमिटी के सहयोग से हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया

ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना ने लॉयन कम्पनी की तीन बड़ी लापरवाहियां पकड़ी, 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया