पार्षद मधु सिंह ने बनवाई ब्रह्मपुत्र सोसाइटी की दीवार, स्थानीय लोगों ने पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि का जताया आभार
पार्षद मधु सिंह ने बनवाई ब्रह्मपुत्र सोसाइटी की दीवार
# स्थानीय लोगों ने पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि का जताया आभार
@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद
रविवार को वार्ड नम्बर 89 अन्तर्गत आने वाली ब्रह्मपुत्र सोसाइटी, सेक्टर 5 वैशाली में महापौर आशा शर्मा और पार्षद मधु सिंह के सौजन्य से बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य कराया गया है। जिसका उद्घाटन आज पार्षद मधु सिंह और वरिष्ठ समाजसेवियों ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर पार्षद मधु सिंह ने बताया कि यह दीवार क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। इसका निर्माण कार्य लगभग ₹8,50,000 की लागत से किया गया है। काफी समय से स्थानीय लोग इस दीवार को बनाने की मांग कर रहे थे अब इस दीवार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने खासकर ब्रह्मपुत्र सोसाइटी के निवासियों ने पार्षद मधु सिंह के द्वारा क्षेत्र में किए गए तमाम विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की। क्योंकि इस कार्य से
स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं पार्षद मधु सिंह व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने उपस्थित सभी लोगों हृदय से आभार प्रकट किया और नवनिर्मित दीवार के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Comments
Post a Comment