पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी जयपुरिया मार्केट में कोरोना वैक्सीन बूस्टर डोज कैंप लगवाया
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल और कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सोमवार को कौशांबी जयपुरिया मार्केट में कोरोना वैक्सीन बूस्टर डोज के कैंप का आयोजन किया गया। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली द्वारा यह कैंप लगाया गया। जिसकी प्रबंधक डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम अंशु, कुसुम राय, पवित्रा ने वैक्सीनेशन कैंप में अपना सहयोग दिया। लगभग 225 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस कार्यक्रम में कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय महेश्वरी, महासचिव शोभा रानी बरनवाल, एच ए राजलानी, समाजसेवी एसआर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, वार्ड के अध्यक्ष मुरालीलाल, ब्रिज बिहार मंडल में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा मेहरा, प्रदीप गर्ग सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
Comments
Post a Comment