विधायक गुर्जर और ईओ भड़ाना ने शिव भक्त कांवड़ियों के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा की
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और लोनी नगरपालिका परिषद के ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना ने
सेवा धाम पुलिस चौकी स्थित प्रशासनिक कैंप पर शिव भक्त कांवड़ियों के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा की
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर और लोनी नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने सेवा धाम पुलिस चौकी स्थित प्रशासनिक कैंप पर शिव भक्त कांवड़ियों के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा की। विधायक व ईओ ने क्रेन पर सवार होकर वहां से गुजर रहे शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और हर हर महादेव व बोल बम के गगनभेदी नारे लगाए। इससे श्रद्धालुओं का उत्साह परवान चढ़ गया। उनके हर्ष व उल्लास कोई ठिकाना नहीं रहा।
फोटोकैप्शन:- लोनी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर और लोनी नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना सेवा धाम पुलिस चौकी स्थित प्रशासनिक कैंप पर शिव भक्त कांवड़ियों के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा करते हुए।
Comments
Post a Comment