पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने शहीदों की याद में आयोजित किया कारगिल विजय दिवस

पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने शहीदों की याद में आयोजित किया कारगिल विजय दिवस

गाजियाबाद। कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने शहीदों की याद में कारगिल विजय दिवस आयोजित किया। बता दें कि 
3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक चलने वाले इस युद्ध में हमारे सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। यही वजह है कि मंगलवार को कौशाम्बी के निवासियों ने कारगिल के अमर शहीदों और उनसे जुड़ी घटनाओं को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कौशाम्बी में कारगिल शहीदों की याद में शांतिपूर्ण तरीके से शांति मार्च किया। 
बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा और कैप्टन अनुज अय्यर ने अपने साथियों पर बम वर्षा कर रहे हमलावरों को रोकने के लिए अपने जान की बाजी लगाकर हमलावरों को मौत के घाट उतार दिया और अपने प्राणों की आहूति देकर देश के लिए शहीद होकर अमर हो गए। कारगिल विजय दिवस पर निकाला गया यह शांति मार्च कौशाम्बी सेंट्रल पार्क से आरंभ होकर सतपुड़ा चौक से होते हुए जयपुरिया एन्क्लेव चौक पर संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कौशाम्बी के निगम पार्षद मनोज गोयल, अवधेश कटियार, मुरारीलाल सेठ, शिवराज सिंह, बिग्रेडियर माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक सुधीश अग्रवाल,  एच ए राजलानी, अध्यक्ष विनय माहेश्वरी, महामंत्री श्रीमती सोभा रानी बर्णवाल, सचिव अशोक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्यों में  शशिभूषण भारद्वाज, शुभेंदु शेखर, हरि, अशोक प्रवाल,  नीलम यादव, रितु जैन, भारतीय नेत्री पूजा मेहरा ने  उपस्थिति दर्ज कराई।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया