वार्ड नम्बर 89 में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली

वार्ड नम्बर 89 में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली

#विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड 89 में तिरंगा बाईक रैली को दिखाई हरी झंडी 

# विधायक सुनील शर्मा, पार्षद मधु राजकुमार सिंह और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने रैली की अगुवाई की

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपूर्ण भारतवर्ष आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस उपलक्ष्य में पार्षद मधु सिंह के नेतृत्व में रविवार को वार्ड नम्बर 89 वैशाली में भव्य बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने तिरंगा फहराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ना और जागरूक करना है। 

वहीं, पार्षद मधु राजकुमार सिंह ने कहा कि बरसात होती रही परंतु रैली में शामिल लोगों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने बाइक रैली के ऊपर पुष्प वर्षा करके उत्साहवर्धन किया और अनेक स्थानों पर व्यापारी भाइयों ने जलपान की व्यवस्था की। वार्ड नम्बर 89 का प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में लगा हुआ है।

इस रैली में लगभग ढाई सौ बाइक, स्कूटर, साइकिल और कार शामिल हुई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाज सेवी, कार्यकर्त्ता बंधु, स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने तिरंगा बाईक रैली को सफल बनाने में सहयोगी रहे सभी मित्र बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने वाले पार्क में दुब घास लगवाया

बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्प गुच्छ प्रदान किया